PM के कार्यक्रम में आने के लिए लोगों का आना शुरू, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

गयाजी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोधगया के मगध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर लोगों का आना शुरू हो गया है। लोग कतारबद्ध होकर सभा स्थल पर प्रवेश कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा कर्मियों के द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। जिन लोगों को पास निर्गत किया गया है वहीं लोग कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश कर रहे हैं। जगह-जगह पर पार्किंग बनाई गई है, जहां से लोग पार्किंग के बाद पैदल ही सभा स्थल की ओर बढ़ रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, करोड़ों की सौगात प्रधानमंत्री गयावासियों को देंगे

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। 13 हजार करोड़ों से अधिक की सौगात प्रधानमंत्री गयावासियों को देंगे। वहीं कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है। जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। अहले सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया है। कार्यक्रम को लेकर बहुत बड़ा पंडाल बनाया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था भी दुरुस्त है। कहीं कोई परेशानी नहीं है। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Gaya PM 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में आज फिर PM मोदी, गयाजी में करोड़ों विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...