Jehanabad में लोगों ने घेरा विधायक का आवास, विधायक…

जहानाबाद: जहानाबाद में अचानक भीड़ ने विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ़ सुदय यादव के आवास पर पहुंच कर घेराव कर दिया और विधायक के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने देवरिया स्थित विधायक के आवास पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। मामले में लोगों ने बताया कि दो दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौके के समीप एक फोटो स्टेट के दुकान में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई के नाम पर ज्यादती बरती गई थी जिसके विरोध में दुकान संचालक के परिजनों ने विधायक आवास का घेराव किया।

लोगों ने बताया कि फोटो स्टेट की दुकान में मारपीट में गलती पुलिस की ही थी लेकिन पुलिस एक तरफा कार्रवाई कर रही है। इसमें निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। आक्रोशित लोग विधायक आवास पर पहुंच कर विधायक से दुकानदार के पक्ष में पुलिस से बात करने की मांग कर रहे थे। लोगों का आक्रोश देख फिर विधायक ने पैदल ही एसडीपीओ आवास पहुंच कर उनसे बातचीत की और तब लोग शांत हुए।

यह भी पढ़ें-  BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लालू यादव को बताया अच्छा पिता, कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jehanabad Jehanabad

Jehanabad

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...