DJ पर अश्लील गाने के दौरान सड़क पर झूमते दिखे लोग, नहीं मानी पुलिस की बात

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत पुरानी सिटी कोर्ट इलाके में डीजे पर अश्लील गाने बज रहे थे। काफी संख्या में युवक सड़क पर ही डांस करते नजर आए। वहीं प्रशासन के लगातार मना करने के बावजूद कोई भी मानने को तैयार नहीं था। प्रशासन की टीम आकर बार-बार उन लोगों से आग्रह भी किया कि इस तरह की हरकतें बंद करें। आने जाने वाले को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर काफी संख्या में लोगों का आवागमन था। इन बातों से पूजा समिति वाले को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा था। वे लोग लगातार सड़क पर हल्ला और हंगामा करते नजर आ रहे थे। जमकर डीजे के गाने पर डांस कर रहे थे।

प्रशासन कई बार आई और गई लेकिन लोग मानने को तैयार ही नहीं थे। दूसरी जगह भी प्रशासन की टीम ने समझाया लेकिन लोग डांस करते हंगामा करते ही रहे। लोगों का कहना है कि हमलोग बजाएंगे, पूजा समिति पर प्रशासन दबाव दे रही है लेकिन प्रशासन वहां समझाने के काम किया। बिजली की लाइन काट दिया गया। बहुत मशक्कत के बाद प्रशासन ने इनलोगों का डीजे बंद करवाया। कई लोग बिजली कटी तो पूजा पंडाल के पास ही बैठ गए। स्थानीय लोगों में भी इस बात का गुस्सा था कि इन लोगों की हरकत से महिलाएं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इन लोगों को आम लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा और मस्ती में डीजे की धुन पर नाचते रहे।

यह भी पढ़े : प्रतिमा विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने जमकर मचायी उत्पात

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...