चुनावी रंजिश में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,आपसी विवाद में हुई फायरिंग

बाढ़ : बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र के रुपस महाजी दियारा में चुनावी रंजिश में एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. गोलीबारी की इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हो गया. घायल युवक को सीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है.

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को नौवें चरण के लिए मतदान केंद्र के समीप मुखिया उम्मीदवार के समर्थक पंचायत समिति उम्मीदवार के बीच मारपीट हुई थी. इसी बात को लेकर मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी. देखते ही देखते बात बढ़ गई और फायरिंग होने लगी. गोलीबारी के दौरान एक गोली 56 वर्षीय अरबिंद सिंह की कमर में जा लगी. गोली लगने से मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई. वहीं एक गोली पिन्टू सिंह के बांह में लगी है जिसे पीएमसीएच भेजा गया है.

इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र के बाहर सोमवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी. चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद फोर्स चली गई. मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई. इस दौरान गोली लगने की वजह से अरबिन्द सिंह की मौत हो गई. वहीं दूसरे पक्ष के पिन्टू सिंह गोली लगने से जख्मी हुआ है. जिसे पीएमसीएच भेजा गया है. दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट : अनिल कुमार

बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मरने से पहले बताया इसका नाम

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...