पीजीटीए गोल्फ प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ

जमशेदपुरः देश की सबसे बड़ी ईनामी राशि वाले प्रतिष्ठित गोल्फ प्रतियोगिता पीजीटीए का रविवार को समापन हुआ. इसमें गगनजीत सिंह भुल्लर पहले स्थान पर रहे. उन्हें 45 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया है. वहीं रनर रहे राहिल को 13 लाख रुपए का ईनाम दिया गया है.

गोल्फ 22Scope News

इसके अलावे सभी प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार दिया गया है. 19 दिसंबर से शुरू हुए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश-विदेश के 75 प्रोफेशनल एवं प्रशिक्षु गोल्फरों ने हस्सा लिया. अपने संबोधन में गगनजीत सिंह भुल्लर ने जमशेदपुर में गोल्फ के भविष्य को उज्वल बताया.

यहां के युवाओं में गोल्फ के प्रति रुचि बढ़ रही है-सुंदर रमन

इसके लिए उन्होंने टाटा स्टील की सराहना की. वहीं दूसरे स्थान पर रहे राहिल के तकनीक की भी उन्होंने सराहना की. उन्होंने बताया कि आनवाले दिनों में यहां से कई बड़े गोल्फर मिलेंगे. जमशेदपुर गोल्फ टीम के कैप्टन सुंदर रमन ने बताया कि टाटा स्टील यहां के युवाओं में गोल्फ के प्रति रुचि बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें- बीएसएफ जवान की आकस्मिक मौत पर बीजेपी विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

जल्द ही इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षुओं एवं प्रोफेशनल के बीच भी प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी. प्रोफेशनल प्रतिस्पर्धा के 9 मैच बेल्डीह और 9 मैच गोलमुरी गोल्फ कोर्स में खेला गया.

उन्होंने बताया कि शहर के दोनों गोल्फ ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आकर्षित करने में सफल रहा है. जमशेदपुर में गोल्फ का भविष्य बेहद ही सुनहरा है. इसमें टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे.

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...