Gumla: बाइक सवार पर पलटी पिकअप, छात्र की मौत, बाल-बाल बचे पिता

Gumla: रांची मार्ग में भरनो कुसुम्बाहा बाजार के समीप पिकअप वाहन के पलटने से बाइक सवार दुम्बो भगत टोली निवासी छात्र विवेक लोहरा (13) की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र सनराइज पब्लिक स्कूल भरनो में चौथी कक्षा में पढ़ाई करता था।

Gumla: पिकअप पलटने से छात्र की मौत

छात्र को उसके पिता विनोद लोहरा बाइक पर बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी कुसुम्बाहा बाजार के पास सामने से आ रहे एक सोलर बैटरी लोड पिकअप वाहन का चक्का ब्लास्ट कर गया और पिकअप बाइक के ऊपर पलट गई, जिससे बाइक पर सवार छात्र की उसके नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि उसके पिता बाल बाल बचे। छात्र लगभग आधे घंटे तक पिकअप के नीचे दबा रह गया।

Gumla: आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच-23 को जाम

वहीं छात्र की मौत की खबर सुनने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 को जाम कर दिया। मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग करने लगे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद जाम खुला।

AI Robotics Challenge में TCS की बड़ी कामयाबी, 115 देशों के...

TCS AI Robotics Challenge, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...