Begusarai में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा ‘जहरीली शराब से हुई मौत’

273
Begusarai
Begusarai में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा 'जहरीली शराब से हुई मौत'
Advertisment

बेगूसराय: बेगूसराय में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। मामले में परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की बात बताया और शराब बेचने के आरोपी के घर पहुंच कर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ भी की। घटना जिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर गांव की है। मृतक की पहचान जिनेदपुर गांव के जीवन साह के रूप में की गई। मामले में परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पी कर घर आया और अचानक बेहोश हो गया। थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisment

मामले में लोगों ने जहरीली शराब पीने का आरोप लगाया। लोगों ने पुलिस पर अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध रूप से जहरीली शराब का निर्माण किया जाता है और लोग खुलेआम शराब पीते हैं। पुलिस को मामले की सूचना देने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती थी जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों ने उस घर में तोड़फोड़ भी की जहां मृतक ने शराब पी थी।

ग्रामीणों को पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद समझा बुझा कर शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हुई है, फ़िलहाल जाँच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि मौत का कारण क्या है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Sheikhpura में दिवाली की रात एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, इस वजह से पुलिस कर रही है कैंप

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Advertisement