PK का तेजस्वी पर हमला, बोले- विकास पर बात करना हास्यास्पद है

पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने एक बयान में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की आलोचना की। प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव की विकास को लेकर कितनी समझ है और उनके बयानों पर टिप्पणी करना कितना प्रासंगिक है, यह विचारणीय है। प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव जब जाति की बात करते हैं, तो उस पर टिप्पणी की जा सकती है। रंगदारी, बालू माफिया, शराब माफिया पर बात करें, तो भी टिप्पणी की जा सकती है। अपराध पर बात करें, तो भी चर्चा हो सकती है। लेकिन जब तेजस्वी यादव विकास के मॉडल पर चर्चा करते हैं, तो यह हास्यास्पद लगता है।

उन्होंने आगे कहा कि जो 15 साल तक शासन में रहे और जिन्हें यह भी नहीं पता कि जीडीपी क्या है और जीडीपी ग्रोथ क्या होती है, वे आज विकास पर चर्चा कर रहे हैं। इस पर टिप्पणी करना व्यर्थ है। प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के अपराध पर दिए गए बयान पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि छह महीने पहले तक जब तेजस्वी यादव खुद उपमुख्यमंत्री थे, तब उन्हें बिहार स्विट्जरलैंड जैसा दिख रहा था। अब छह महीने बाद, उन्हें बिहार कत्लखाना नजर आ रहा है। यदि नीतीश कुमार फिर से महागठबंधन में शामिल हो जाएं, तो उन्हें बिहार फिर से बेहतरीन दिखाई देने लगेगा।

यह भी पढ़े : ‘बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि वो नीतीश के साथ-साथ BJP को भी सबक सिखाएगी’

यह भी देखें :

Saffrn

Trending News

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img