तेजस्वी पर PK का तंज, कहा ‘जो मेहनत कर रहे उनका पेपर हो रहा लीक और…’

pk

देश के बच्चे दिन-रात मेहनत कर पढ़ाई करते हैं और उनका पेपर लीक हो जाता है, यहां नेता का 9वीं फेल बेटा राज कर रहा है: pk

पटना: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने NEET Paper Leak पर अपना रोष जाहिर करते हुए कहा कि बीते 2 दिन पहले मुझे 1 लड़के ने बताया कि पेपर लीक हुआ है। जो बच्चे दिन रात अपना हाड़ मांस गला कर पढ़ाई कर रहे हैं, उनका पेपर लीक हो गया। उसकी चिंता किसी नेता को नहीं है। पढ़े-लिखे लड़के मुंबई में, दिल्ली में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। देखने वाली बात ये है कि नेता का 9वीं फेल लड़का तेजस्वी यादव बिहार में राज कर रहे हैं।

बिहार के सभी लोगों को वो ज्ञान दे रहे हैं कि हमें गद्दी में बैठा दो तो हम सबको नौकरी दे देंगे। मैं बिहार के युवाओं से पूछना चाहता हूं कि आपको नौकरी चाहिए या अधिकार? नौकरी चाहिए या राज? बिहार के लोगों को नौकरी नहीं चाहिए, अब हमें राज चाहिए। अब हमें राज चाहिए नौकरी तो अपने आप हमें मिलेगी। बिहार में राज तेजस्वी यादव जैसे लोग करेंगे और नौकरी के लिए भीख हम इनसे मांगेंगे? अब ऐसा बिहार में नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- CM Nitish दिखे अपने पुराने अंदाज में, अशोक चौधरी का…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्टh

pk pk

pk

Share with family and friends: