Advertisment

Nawada में इस संस्था ने रुकवाया 15 बाल विवाह, लोगों में फैला रहे जागरूकता

नवादा: नवादा की नेहा ग्रामीण महिला विकास समिति ने बीते 9 जुलाई से 12 जुलाई के बीच 15 बाल विवाहों को रुकवाया है। मामले में समिति के सदस्य महेंद्र प्रसाद, रजनी कुमारी, कृष्ण कुमार और अमित कुमार ने पुलिस बल की सहायता से 15 बाल विवाहों को रुकवाया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि पुलिस बल के सहयोग से शोहबिया मंदिर पार सहित विभिन्न स्थानों पर बाल विवाहों को रोकने के लिए तत्परता का प्रदर्शन किया है और पुलिस बल के सहयोग से कानून का पालन करवाने के साथ ही समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि बाल विवाह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समिति की सचिव मंजू देवी ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ इस लड़ाई में सभी को एकजुट होना होगा। बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है और इस दिशा में नेहा ग्रामीण महिला विकास समिति का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि समिति कई जागरूकता अभियान भी आयोजित की है जिसमें लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में बताया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

रजनी कुमारी ने बताया कि यह अभियान केवल बाल विवाह के दुष्परिणाम को उजागर करता है और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल बाल विवाह को रोकने तक सीमित नहीं है बल्कि यह बच्चों के अधिकारों और उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में भी कदम उठाता है। समिति के सदस्य महेंद्र प्रसाद ने समिति की सफलता पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए समाज में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। समिति के सदस्य कृष्ण कुमार, अमित कुमार समेत अन्य ने इस अभियान की सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Patna में मां वैष्णो देवी सेवा समिति 14 जुलाई को करेगी सामूहिक विवाह का आयोजन, 51 जोड़े…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

NAWADA Nawada Nawada

NAWADA

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...