Banka में बड़े ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को पेड़ से बांध की पिटाई, पुलिस जुटी जांच में

Banka : बांका के भदरार गांव में बड़े भाई के द्वारा छाेटे भाई और उसकी पत्नी की पेड़ में रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पेड़ में रस्सी से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी को बड़े भाई के चुगंल से छुड़ाया। मौके से पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के भदरार गांव में आपसी विवाद काे लेकर बड़े भाई ने छाेटे भाई और उसकी पत्नी की ताड़ के पेड़ में रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। जख्मी के पुत्र ने मामले की जानकारी डायल 112 काे दी, जिसके बाद डायल 112 के पदाधिकारी एसआई सुनील कुमार, पुलिस बल के साथ भदरार गांव पहुंचे और रस्सी से बंधे दंपति काे खाेला। जिसके बाद दंपति ने सदर थाना में मामले काे लेकर आवेदन दिया है।

जख्मी ने बताया कि आपसी विवाद काे लेकर उसके बड़े भाई छत्तीस दास, कारू दास, बद्री दास ने ज्याेतिष दास और उसकी पत्नी काे ताड़ के पेड़ में रस्सी से बांधकर मारने लगा। हम दोनों पति-पत्नी ने गुहार लगाते रहे लेकिन नहीं माना और हमारी पिटाई करता रहा। पिटाई से हम पति पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है, स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया।

बांका थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी माैके पर भदरार गांव पहुंचे और ताड़ के पेड़ पर रस्सी से बंधे दंपति काे छ़ुड़ाया। सभी आरोपी पुलिस काे देखते ही फरार हाे गए। आवेदन के अनुसार पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

तेजस्वी ने BJP पर भोजपुरी में किया हमला, कहा देश की जनता…

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

banka banka banka banka

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...