Commercial Advertisment

खेल दिवस: अदाणी फाउंडेशन ने किया अंतर ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

खेल प्रतियोगिताओं से मिलती है नई ऊर्जा- मुखिया वासुदेव यादव

31 अगस्त को होगा प्रतियोगिता का समापन

बड़कागांव (हजारीबाग) : गोंदलपुरा कोल परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के

अवसर पर सोमवार को सेहदा गांव में अंतर ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

3 दिनों तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर

गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव यादव और पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

football1 1 22Scope News

खेल दिवस: समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का हो आयोजन

उद्घाटन समारोह के बाद मौजूद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि

खेल दिवस के अवसर पर अदाणी कंपनी की ओर से यह एक बेहतर आयोजन है.

ऐसे खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए,

जिससे खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार होता रहेगा.

उन्होंने कहा कि खेल हमें आपस में एक दूसरे से जोड़ता है और इससे आत्मविश्वास बढ़ने के

साथ-साथ शारीरिक सक्रियता भी बनी रहती है. अतिथियों ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दी.

football12 1 22Scope News

खेल दिवस : प्रतियोगिता में 11 टीमें ले रही हिस्सा

नवयुवक औद्योगिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड और अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत की ओर से आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पहले दिन कुल 3 मुकाबले हुए जिसमें भेलवा, काउंसी, चपरी, बसकटवा, जोराकाट और सेहदा की टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें भेलवा, बसकटवा और जोराकाट की टीमें विजयी रहीं. मंगलवार को प्रतियोगिता के तहत गाली, बलोदर और गोंदलपुरा की टीमों के बीच मुकाबला होगा. प्रतियोगिता का समापन 31 अगस्त को होगा.

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...