RANCHI: उग्रवादी विशाल शर्मा – रांची पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दुर्दांत नक्सली विशाल शर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है.

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि उग्रवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में रांची पुलिस ने पीएलएफआई के दुर्दांत एरिया कमांडर विशाल शर्मा को मुठभेड़ में मार गिराया. विशाल शर्मा हाल के दिनो मे बुढ़मू, ठाकुरगांव, नगड़ी और नामकुम इलाके में सक्रिय था. रातू इलाके में पिछले कुछ दिनों पूर्व ही एक घर में अंधाधुंध फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसमें विशाल शर्मा भी शामिल था.
उग्रवादी विशाल शर्मा : पुलिस पर विशाल और उसके साथियों ने की गोलीबारी

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने मामले की जानकारी देते हुए
बताया की विशाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे
से रांची पहुंचा था और अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात
को अंजाम देने में जुटा था. जब पुलिस वहां उसे गिरफ्तार करने पहुंची
तो विशाल और उसके साथी ने पुलिस पर गोलीबारी शुरु कर दी
जिसके बाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए
आरोपी को मार गिराया. वही एसएसपी ने बताया कि
आरोपी लगातार इस क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को धार देने में जुटा था.
रिपोर्ट: मुर्शिद
- Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 3 दिन में मिलेगा नियुक्ति पत्र
- Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण में UP के बाद दूसरे स्थान पर राज्य
- Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language System, डिजिटल अवतार देगा ट्रेन की जानकारी
Highlights

















