PM Kisan Yojana : पीएम मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त

भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर दौरे पर आने वाले हैं। जहां वे किसानों के कल्याण, खुशहाली और समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी 2025 के बिहार चुनाव से पहले एयरपोर्ट ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के साथ होंगे। इस रैली में करीब पांच लाख किसानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सहित कई केंद्रीय मंत्री व बिहार के मंत्री सहित एनडीए गठबंधन के नेता मौजूद रहेंगे।

PM किसान सम्मान निधि के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे, नीतीश कुमार भी रहेंगे मौजूद

इस कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि का वितरण और एक जनसभा भी शामिल होगी। जानकारी के मुताबिक, इस मौके पर वह देश के करीब 10 करोड़ रुपए किसानों को सौगात देंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी होते ही देश के करीब 10 करोड़ किसानों की इंतजार की घड़ियां खत्म हो जाएंगी। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी 19वीं किस्त के रूप में सभी योग्य किसानों के खाते में दो हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 18वीं किस्त में किसान कल्याण मंत्रालय ने करीब 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की थी।

यह भी देखें :

PM किसान निधि सम्मान योजना जानें क्या है

इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में केंद्र सरकार दो हजार रुपए यानी सलाना छह हजार की राशि देती है। यह राशि साल में तीन बार (अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च) किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है।

यह भी पढ़े : Bihar मोदी जी के दिल में बसता है, चिराग ने कहा ‘डबल इंजन की सरकार में…’

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...