PM ने दरभंगा हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव का किया शिलान्यास, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 20 अक्टूबर को देश भर में 6,700 करोड़ रुपए से अधिक की लागतवाली सात एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के विकास के तहत दरभंगा हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव का वाराणसी के सिगरा स्टेडियम से रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा दरभंगा, वाराणसी, आगरा एवं बागडोगरा हवाई अड्डा का शिलान्यास किया गया जिसमें 912 करोड़ रुपए की लागत की दरभंगा के टर्मिनल भवन एवं सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास कार्य शामिल है। इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना के एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए।

शिलान्यास करने के पश्चात् कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए टर्मिनल का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस एयरपोर्ट के विकास से मिथिला क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर बिहार के जिलों का भी विकास होगा। नए टर्मिनल के लिए राज्य सरकार ने 76.65 एकड़ भूमि भारत सरकार को उपलब्ध करा दी है। इस एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में और जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, राज्य सरकार करेगी।

दरभंगा हवाई अड्डा के निर्माण हेतु बिहार सरकार द्वारा कुल 76.85 एकड़ भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तांतरित किया गया है। वर्तमान में इस हवाई अड्डा के भवन से प्रत्येक दिन 1500 यात्री जाते हैं एवं 10 विमान की सेवा संचालित है। नवंबर 2020 में नागर उड़ानों की शुरूआत के बाद से दरभंगा में हवाई यातायात 21,66,567 यात्रियों को पार कर गया है। दरभंगा हवाई अड्डा भारतीय वायुसेना के अधीन है और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भारतीय वायुसेना द्वारा पट्टे पर ली गई 4.72 एकड़ भूमि पर एक अंतरिम सिविल एन्क्लेव कार्यरत है। यहां 2.27 करोड़ रुपए की लागत से व्यू कटर एवं रन-वे फेंसिंग का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। एयरपोर्ट टर्मिनल से सीधे एसएच-105 को जोड़ने हेतु 308.50 लाख रुपए की लागत से 21 मीटर लंबा दो लेन आरसीसी पुल का निर्माण कराकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तगत करा दिया गया है, जिस पर यातायात शुरु हो गया है। इस पुल के ऊपर धूप एवं बरसात से बचने के लिए 56 लाख रुपए की लागत से शेड का निर्माण भी कराया गया है।

यह भी देखें :

वर्तमान में संचालित इस एयरपोर्ट से प्रतिदिन 1,500 यात्री जाते हैं जिसे बढ़ाकर 8,000 किया जाना है। वर्तमान में 10 विमानों की सेवा प्रतिदिन संचालित है, जिसे बढ़ाकर 50 किया जाना है। वर्तमान में रनवे 9,000 फीट है जिसे बढ़ाकर 12000 फीट करना है। वर्तमान 1,400 वर्गमीटर टर्मिनल भवन का विस्तार 51800 वर्गमीटर में किया जाना है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक पूर्वी क्षेत्र निवेदिता दूबे ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं अंगवस्त्र तथा पाग भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, नगर विमानन के निदेशक निलेश राम चंद्र देवरे, क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक पूर्वी क्षेत्र निवेदिता दुबे, महाप्रबंधक (अभि.) पूर्वी क्षेत्र सुनील कुमार चिंडालिया, विमानपतन निदेशक, पटना हवाई अड्डा उमा शंकर सहित अन्य एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारीगण भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जबकि दरभंगा एयरपोर्ट से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़े : मधुबनी पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- अगले साल फिर बिहार में बनेगी NDA की सरकार

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...