संसद में विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज, अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष

दिल्ली. संसद में पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही भानुमती का कुनबा जोड़ा गया। अब अलायंस का ही अलाइनमेंट बिगड़ गया है। अब सब एकला चलो की राह पर हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे, कब तक समाज को बांटते रहोगे।

विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज

इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के संकल्प की सराहना करता हूं। उनके भाषण के एक-एक बात से मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है कि इन्होंने लंबे अरसे तक विपक्ष में रहने का संकल्प ले लिया है। आप लोग जिस तरह इन दिनों मेहनत कर रहे हैं, मैं पक्का मानता हूं कि जनता जनार्दन आपको जरूर आशीर्वाद देगी और आप जिस ऊंचाई पर हैं उससे भी अधिक ऊंचाई पर पहुंचेंगे और अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे।

पीएम मोदी बोले- अगले चुनाव में बीजेपी को 370 सीटें 

पीएम मोदी ने कहा कि पहले कार्यकाल में यीपीए के गड्ढे भरते रहे। दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी। तीसरे कार्यकाल में विकसित भारत का लक्ष्य है। इस दौरान उन्होंने अगले चुनाव के लिए टारगेट भी सेट किया। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार। बीजेपी को 370 सीटें जरूर मिलेंगी। उन्होंने कहा कि तीसरा कार्यकाल ज्यादा दूर नहीं है। तीसरा कार्यकाल अगले एक हजार साल की मजबूत नींव रखेगा।

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...