Advertisement
Advertisement

PM Modi welcomes Vladimir Putin in Delhi , India Russia Summit 2025 , S-400 deal update

व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे. पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर स्वागत किया. India Russia Summit में S-400, तेल और FTA पर चर्चा होगी.


PM Modi welcomes Vladimir Putin in Delh – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुंच गए. उनका विमान इल्यूशिन-96 (IL96) पालम एयरपोर्ट पर उतरा. विमान से बाहर निकलते ही उनका स्वागत जिस अंदाज में हुआ, वह चर्चा में है.

ब्लैक सूट पहने पुतिन जैसे ही एयरक्राफ्ट के सीढ़ियों पर दिखे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सरप्राइज दे दिया. पीएम मोदी खुद एयरपोर्ट पहुंचे और गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच पहले हैंडशेक हुआ और फिर गले मिलकर अभिवादन किया.


Key Highlights:

  • व्लादिमीर पुतिन का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड

  • पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर किया स्वागत

  • दोनों नेता एक ही वाहन से पीएम आवास पहुंचे

  • 23वें India Russia Summit में रक्षा, ऊर्जा और FTA पर होगी चर्चा

  • भारत S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की 5 और यूनिट खरीद सकता है


रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने भी इस बात पर हैरानी जताई. उनके बयान में कहा गया कि उन्हें पूर्व जानकारी नहीं थी कि पीएम मोदी खुद एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत करेंगे.

इसके बाद दोनों नेता एक ही टोयोटा SUV में बैठकर प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हुए. यह संकेत माना जा रहा है कि दोनों देशों के रिश्ते काफी मजबूत और भरोसे पर आधारित हैं.

PM Modi welcomes Vladimir Putin in Delh: क्या होगा एजेंडा?

व्लादिमीर पुतिन भारत-रूस के बीच होने वाले 23rd India Russia Summit में हिस्सा लेने आए हैं. यह सालाना शिखर बैठक है, जिसका उद्देश्य रणनीतिक और रक्षा सहयोग को मजबूत करना है.

दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है:

PM Modi welcomes Vladimir Putin in Delh: S-400 खरीद पर बड़ा अपडेट

भारत ने रूस से पहले ही S-400 सिस्टम की पाँच यूनिट का ऑर्डर दिया था. इनमें से तीन की डिलीवरी पूरी हो चुकी है, जबकि चौथी यूनिट रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण रुकी हुई है. हाल में भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान S-400 के प्रदर्शन ने भारतीय सैन्य रणनीति में इसकी जरूरत और बढ़ा दी है.

सूत्रों के मुताबिक भारत और यूनिट खरीदने पर विचार कर रहा है. साथ ही मौजूदा सिस्टम के लिए मिसाइल सप्लाई भी बातचीत का हिस्सा होगी.

PM Modi welcomes Vladimir Putin in Delh: क्यों अहम है यह दौरा?

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन की भारत की पहली यात्रा है. वह आखिरी बार दिसंबर 2021 में भारत आए थे. हालांकि जुलाई 2024 में पीएम मोदी ने मॉस्को में उनसे मुलाकात की थी.

विशेषज्ञों का मानना है कि ये यात्रा सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि वैश्विक भू-राजनीतिक समीकरणों के बीच भारत और रूस की गहरी साझेदारी का संकेत है.

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...