पीएम मोदी WEF के दावोस एजेंडा में ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड’ को करेंगे संबोधित

दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व आर्थिक मंच के दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन में ऑनलाइन शामिल होंगे. पांच दिवसीय इस शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन, आज, पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ‘विश्व के हालात’ विषय पर विशेष संबोधन देंगे. बताते चलें कि ‘दावोस एजेंडा’ शिखर सम्मेलन का आयोजन लगातार दूसरी साल डिजिटल तरीके से हो रहा है. यह वर्चुअल कार्यक्रम 17 से 21 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है.

शिखर सम्मलेन की शुरुआत सोमवार को चिनफिंग के संबोधन के साथ होगी. इसके बाद दो वर्चुअल सत्र होंगे जिनमें पहला कोविड-19 पर और दूसरा चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रौद्योगिकी सहयोग पर होगा. मोदी के विशेष संबोधन आज शाम को होगा. उनके बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

इस वर्चुअल कार्यक्रम में जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुआ वॉन डेर लेयेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई वैश्विक नेता शामिल होंगे.

इसके अलावा इस कार्यक्रम में उद्योग जगत की शीर्ष हस्तियां, अंतर्राष्ट्रीय संगठन और नागरिक समाज भी भाग लेंगे, जो दुनिया की वर्त्तमान महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे और उनसे निपटने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. अपने कार्यक्रम का ऐलान करते हुए, फोरम ने कहा कि दावोस एजेंडा 2022 प्रमुख वैश्विक नेताओं के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करने वाला पहला वैश्विक मंच होगा. यह कार्यक्रम ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड’ थीम पर आयोजित हो रहा है.

मोदी के हनुमान का बगावती स्वर कहा बंगला खाली करवाते वक्त तोड़ी गयी बाबा साहेब की मूर्ति, रामविलास पासवान की तस्वीर को पैरों से रौंदा गया  

लगातार हो रही लूट से व्यवसायियों में आक्रोश, पीएम मोदी और सीएम नीतीश को लिखा पत्र

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...