पीएम मोदी कल पटना में करेंगे रोड शो, स्वागत की तैयारियां जोरों पर

पीएम मोदी कल पटना में करेंगे रोड शो, स्वागत की तैयारियां जोरों पर

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। पटना में पहले चरण में ही मतदान होने वाले में ऐसे में बीजेपी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

DIARCH Group 22Scope News

चुनाव को लेकर PM मोदी भी बिहार में कई चुनावी सभा कर चुके हैं

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी भी बिहार में कई चुनावी सभा कर चुके हैं। इसी कड़ी में पटना में कल यानी दो नवंबर को उनका रोड शो होना है। पीएम का रोड शो पटना के दिनकर चौराहे से गांधी मैदान स्थित उद्योग भवन तक कुल 2.8 किलोमीटर तक होना है। इसको लेकर बीजेपी की तरफ से तैयारियां की जा रही है।

स्वागत और सुरक्षा की व्यवस्था चुस्त

मोदी के रोड शो को लेकर 10 प्वांईटस बने हैं। साथ ही जगह-जगह तोरणद्वार बने हैं। पीएम के स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पटना जिला प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है। हर जगह अत्याधुनिक हथियारों के साथ अर्ध सैनिक बलों की तैनाती गई है। किसी भी अनहोनी से निबटने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकस है।

पटना जिले में कुल 14 विधानसभा सीट हैं

गौरतलब हो कि पटना जिले में कुल 14 विधानसभा है। जिसमें पटना शहर में ही चार विधानसभा दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार और दानापुर है। पटना साहिब के अलावा फतुहा, मनेर, फुलवारीशरीफ (एससी), मसौढी (एससी), पालीगंज, विक्रम, बाढ़, बख्तियारपुर और मोकामा विधामसभा सीट है।

अधिकतर सीटों पर NDA गठबंधन का है कब्जा 

पटना शहरी के अलावा एक-दो सीटों को छोड़ कर एनडीए गठबंधन का ही कब्जा है। ताजा राजनीतिक परिस्थितियों में बागियों के भीतरघात और मोकामा की हिंसा के कारण कड़ी टक्कर होने की स्थिति है। हालांकि बागियों को मना लिया गया है और ऑल इज वेल की बात कही जा रही है। ऐसे में पीएम मोदी के रोड शो से ज्यादा उम्मीदें जगी हैं।

ये भी पढे : सम्राट ने कहा- काशी विश्वनाथ की तर्ज पर होगा बाबा हरिहर नाथ मंदिर का विकास

Bokaro में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, 4 अवैध...

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके एक बड़े अपराध को होने से रोक दिया है। उनके पास से चार अवैध...

मुख्य सचिव ने किया प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समितियों की सदस्यता...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा आज सकरी (मधुबनी) एवं रैयाम (दरभंगा) में सहकारी चीनी मिलों के स्तर पर गठित...

Social Media पर अवैध हथियार के साथ Video वायरल करना युवक...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने...