PM मोदी का कानपुर को नए साल का तोहफा, मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली : यूपी इलेक्शन से पहले कानपुर को आज पीएम नरेंद्र मोदी मेट्रो ट्रेन का तोहफा देंगे. पीएम मोदी इस दौरान मेट्रो में यात्रियों के साथ सफर भी करेंगे. वहीं कानपुर में आईआईटी के दीक्षांत समारोह में भी प्रधानमंत्री भाग लेंगे. पीएम मोदी कानपुर मेट्रो के उद्धाटन और आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना होंगे. इधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कानपुर में उनके साथ मौजूद रहेंगे. इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है. पीएम मोदी के साथ सीएम योगी भी सभी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

pm 2 22Scope News

पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, शहरी गतिशीलता में सुधार करना प्रधानमंत्री के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक रहा है. कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन इस दिशा में एक और बड़ा कदम है. यह आईआईटी कानपुर से मोती झील तक पूरा 9 किलोमीटर लंबा खंड है.

इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी उपस्थित रहेंगे. बता दें, पिछले साल 15 नवंबर 2019 को सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो के सिविल निर्माण कार्य की शुरूआत की थी. इसके बाद दो साल के भी कम समय में 10 नवंबर 2021 को सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन की शुरूआत की.

राम मंदिर पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री Film , PM मोदी भी आयेंगे नजर

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...