Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने ट्विटर के CEO को चिट्ठी लिखी, बोले- भारत को तोड़ने वाले विचारों का मोहरा न बनें

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में ट्विटर को पत्र लिखकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी पहुंच को दबाने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा, सरकार के दबाव में उनकी आवाज को चुप कराने के लिए ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या पर अघोषित प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं.

राहुल गांधी ने ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल को दिसंबर में लिखे पत्र में कहा, मैं आपका ध्यान उस ओर लाना चाहता हूं कि मुझे लगता है कि भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष भाषण पर अंकुश लगाने में ट्विटर की ‘अनजाने में मिलीभगत’ है. इतना ही नहीं राहुल ने कहा, ‘लोगों द्वारा मुझे भरोसेमंद रूप से बताया गया है कि ट्विटर इंडिया पर सरकार द्वारा मेरी आवाज को दबाने के लिए काफी दबाव है.’

राहुल गांधी ने आगे लिखा, दुनिया भर में उदार लोकतंत्र और सत्तावाद के बीच वैचारिक लड़ाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही है. ऐसे में ट्विटर जैसी कंपनियों के शीर्ष पर बैठे व्यक्तियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. राहुल गांधी ने कहा, यह चौंकाने वाला है कि मेरे ट्विटर फॉलोअर्स की वृद्धि को अचानक रोक दिया गया. राहुल गांधी ने कहा, मेरे 2 करोड़ फॉलोअर्स हैं. मेरा ट्विटर अकाउंट एक्टिव है और इस साल जुलाई 2021 हर दिन मेरे 8-10 हजार फॉलोअर्स बढ़ते रहे.

राहुल गांधी ने कहा, अगस्त से, उनके औसत मासिक फॉलोअर्स की संख्या जीरो पर आ गई है. उन्होंने कहा, अगस्त के बाद उनके फॉलोअर्स बढ़ना कम हो गए. उन्होंने लिखा, शायद संयोग से नहीं, यह वही महीने थे, जब मैंने दिल्ली में रेप पीड़िता के मुद्दे को उठाया, किसानों के साथ एकजुटता दिखाई और कई अन्य मानवाधिकार मुद्दों पर सरकार से लड़ाई लड़ी. यहां तक की किसानों के लिए मेरा वीडियो, जिसमें मैंने कहा था कि कृषि कानून वापस लिए जाएंगे, वह उन दिनों में किसी भारतीय नेता द्वारा शेयर हुए वीडियो में सबसे ज्यादा बार देखा गया.

उन्होंने लिखा मेरा ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया. जबकि ट्विटर पर सरकारी अकाउंट्स समेत कई ऐसे अकाउंट्स थे, जिनपर यही फोटो शेयर की गई. लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. उनके अकाउंट बैन नहीं हुए. राहुल गांधी ने लिखा, मैं आपको एक अरब से ज्यादा भारतीयों की ओर से लिख रहा हूं कि ट्विटर को भारत के विचार के विनाश में मोहरा न बनने दें.

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...