Advertisement
Advertisement

PM Modi का विजन विकसित भारत @2047 जनभागीदारी से पूरा होगा- डॉ प्रेम कुमार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पटना द्वारा पटना पुस्तक मेला में “फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता अभियान” के दौरान विकसित भारत @ 2047” और “वेव्स” परिचर्चा का हुआ आयोजन। जन भागीदारी से विकसित भारत @2047 का होगा सपना पूरा -डॉ प्रेम कुमार,मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सहकारिता विभाग

पटना: बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन विकसित भारत @2047 जनभागीदारी से पूरा होगा। पटना पुस्तक मैदान में सूचना प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा भारत सरकार द्वारा शनिवार को आयोजित “विकसित भारत @ 2047 और वेव्स पर आयोजित परिचर्चा का उदघाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मौके पर सीबीसी द्वारा आयोजित “विकसित भारत @ 2047 और वेव्स” फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का भी अवलोकन किया।

डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो बीड़ा उठाया वह तेजी से अग्रसर हो रहा है। डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि हर क्षेत्र में जनकल्याकारी योजना से जनता का विकास हो रहा है। मौके पर उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा ओटीटी वेव्स की चर्चा की और कहा कि इसके जरिये लोग मनोरंजन के साथ साथ भारतीय संस्कृति से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विकास मॉडल दुनिया को भा रहा है। डॉ कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ से देश आगे बढ़ रही है।

मौके पर सीबीसी-पीआईबी पटना के उपनिदेशक संजय कुमार ने विकसित भारत @ 2047” और “वेव्स” पर केन्द्रित है फोटो प्रदर्शनी के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि फोटो प्रदर्शनी का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी देना है । ओटीटी वेव्स पर उन्होंने कहा कि इस प्लेटफ़ॉर्म का उद्देश्य उत्कृष्ट कंटेंट और समकालीन प्रोग्रामिंग का एक समृद्ध मेल पेश करके आधुनिक डिजिटल रुझानों को अपनाते हुए पुरानी यादों को ताज़ा करना है।

परिचर्चा का संचालन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अमरेन्द्र मोहन और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉल्फिन विशेषज्ञ डॉ गोपाल शर्मा, सीबीसी के अधिकारी मनीष कुमार, नवल झा आदि उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Agriculture Minister ने किया वादा, कहा ‘मखाना उत्पाद में लगे किसानों को केंद्र से मिलेगी हर संभव मदद’

PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi

PM Modi

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...