संसद सत्र से पहले PM ने नए सांसदों का किया स्वागत, कहा ‘यह नई गति और नई ऊंचाई को प्राप्त करने का समय’

नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा के पहले संसद के सत्र की शुरुआत हो चुकी है। संसद के सत्र के शुरुआत से पहले PM ने मीडिया को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने संसद के सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नई गति और नई ऊंचाई को प्राप्त करने का समय है। संसद का यह गठन भारत के सामान्य मानव के संकल्पों की पूर्ति का है। श्रेष्ठ भारत निर्माण और 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य लेकर आज इसके पहल के दिन की शुरुआत हो रही है।

आजादी के बाद दूसरी बार किसी सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा करने का मौका जनता ने दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हमने जिस परंपरा को लेकर चलने का प्रयास किया है क्योंकि हम मानते हैं कि सरकार चलाने के लिए बहुमत की आवश्यकता होती है, लेकिन देश चलाने के लिए सहमति की आवश्यकता होती है। हमारा प्रयास है कि हर किसी की सहमति के साथ हर किसी को साथ लेकर मां भारती की सेवा करें।

18वीं लोकसभा के लिए हमारे लिए ख़ुशी की बात है कि युवा सांसदों की संख्या अच्छी खासी है। हम जब 18 की बात करते हैं तो भारत की परंपराओं को जानते हैं, भारत की सांस्कृतिक विरासत से परिचित हैं, वे जानते हैं कि हमारे यहां 18 अंक का बहुमत सात्विक मूल्य है। गीता के 18 अध्याय हैं, पुराणों और उप-पुराणों की संख्या भी 18 है। 18 का मूलांक 9 है, और 9 पूर्णता की गारंटी देता है। 18 वर्ष की आयु में हमारे यहां मताधिकार मिलता है, 18वीं लोकसभा भारत के लिए शुभ संकेत है।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और भारत में इमरजेंसी को याद करते हुए कहा कि आज 24 जून है और कल 25 जून है। भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं में निष्ठा रखने वालों के लिए कल का दिन काला दिन है। इसके 50 वर्ष पुरे हो रहे हैं, भारत की नई पीढ़ी इसे कभी नहीं भूलेगी।

यह भी पढ़ें- 18th Lok Sabha का पहला सत्र आज से, पीएम समेत सभी सांसद लेंगे शपथ

https://youtube.com/22scope

PM PM PM PM PM PM

PM

Saffrn

Trending News

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...

Patna Ring Road: 21 साल पुरानी परियोजना को मिली अंतिम मंजूरी,...

Patna Ring Road: बिहार की राजधानी पटना के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित रिंग रोड प्रोजेक्ट पूरा होने की दिशा में एक बड़ा कदम...

CID ऑफिस पहुंचे अभिषेक बनर्जी, आखिर क्यों हो रही है पूछताछ?...

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) गुरुवार को कोलकाता में CID मुख्यालय, भवानी भवन पहुँचे। उनसे कथित तौर पर हस्ताक्षर...

Bihar MLC Election Result 2026: बिना वोटिंग तय हुआ नतीजा, बिहार...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों और उपचुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img