NALANDA: अब नालंदा के दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल
पैठना मे ही अपने दांतों का इलाज कराएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. अब एम्स नहीं जाएंगे.

यह बातें उन्होंने खुद नालंदा के नये दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल
पैठना के उद्घाटन समारोह में कही. उद्घाटन समारोह को संबोधित
करते हुए उन्होंने कहा कि नालंदा में दंत चिकित्सालय अस्पताल
में सभी सुविधाएं उपलब्ध है जिससे बाहर से लोग भी यहां इलाज कराने आएंगे. उन्होंने कहा कि अब नालंदा में शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों की सुविधाएं लोगों को मिलेगी. उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही अस्पताल का काम पूरा करने का भी निर्देश दिया. साथ ही कहा कि अगले वर्ष मई तक अस्पताल का काम पूरा हो जाएगा. फिर से वो नालंदा आएंगे.
पराली ना जलाने का लोगों से लिया संकल्प
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों से पराली ना जलाने की अपील की है. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब लोग उनकी सभी बात मानते हैं तो पराली ना जलाने की बात भी जरुर मानें. उन्होंने कहा कि वे जहां लोगों को स्वस्थ रखने की कोशिश कर रहे हैं तो किसान खुद ही बीमार पड़ने की राह तलाश रहे हैं. उन्होंने कहा कि पराली जलाने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा साथ ही खेत भी बंजर हो जाएंगे.
नालंदा को दी है सभी सुविधाएं: नीतीश
नीतीश कुमार ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने नालंदा और राजगीर को बहुत सारी सुविधाएं दी है. गंगा जल नल के माध्यम से घरों में पहुंचाया. किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था की. सुगम यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए हैं. ऐसे में यहां पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेगी. सुगम सड़क और अस्पताल की बेहतरीन व्यवस्था लोगों कको काफी सुविधा प्रदान करेगी.
रिपोर्ट: रजनीश
- अब वेबसाइट की जरूरत नहीं! WhatsApp पर मिलेगा रिलायंस AGM का पूरा अपडेट
- गोड्डा में JMM का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 1256 बूथों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
- Jharkhand MGNREGA Strike: सरकार को मनरेगा कर्मियों की दो टूक चेतावनी, 25 जून तक समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
Highlights

















