Advertisment

PMCH Review Meeting: मरीज सुविधाओं पर सख्त निर्देश, Health Secretary Kumar Ravi का बड़ा एक्शन

 पटना के पीएमसीएच में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।


PMCH Review Meeting पटना :  बिहार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य संस्था पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में गुरुवार को स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान अस्पताल के नए भवन, चिकित्सा सेवाओं, मानव संसाधन और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।

PMCH Review Meeting:नए भवन में सुविधाओं को लेकर निर्देश

समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने पीएमसीएच के नए भवन में विभागों की शिफ्टिंग और रेडियोलॉजी सेवाओं के स्थानांतरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर बड़ा और आधुनिक है, ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पूरे परिसर में मानक के अनुरूप स्पष्ट साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को विभागों तक पहुंचने में आसानी हो।


Key Highlights

  • पीएमसीएच में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि की समीक्षा बैठक

  • नए भवन में साइनेज और सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश

  • साफ-सफाई, सुरक्षा और मेंटेनेंस पर विशेष जोर

  • डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

  • मरीजों के लिए बेहतर सेवाओं और संवेदनशील व्यवहार पर जोर


PMCH Review Meeting:साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर जोर

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि 5462 बेड क्षमता वाले इस अस्पताल का सफल संचालन केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है। साफ-सफाई, रखरखाव, भोजन, सुरक्षा, लिफ्ट संचालन और एयर कंडीशनिंग जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाना जरूरी है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इन सभी सेवाओं के बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए।

PMCH Review Meeting:मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं पर फोकस

बैठक में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। कुमार रवि ने कहा कि मेडिकल ऑफिसर और सीनियर रेजिडेंट की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग कदम उठा रहा है और पीएमसीएच को प्राथमिकता के आधार पर मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों से समय पर उपस्थित रहने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की अपील की।

बैठक से पहले स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वाटर फिल्टर प्लांट को दुरुस्त रखने, पीकू और नीकू वार्ड की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण एजेंसियों को साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

BBMKU AISA Protest Dhanbad: BBMKU में छात्र आंदोलन तेज, मांगों को...

BBMKU AISA Protest Dhanbad: सोमवार को छात्र संगठन 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) के विरोध-प्रदर्शन के कारण बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU) का...

Koderma GRP Mahua Sharab Seized: कोडरमा GRP ने नाकाम की अवैध...

Koderma GRP Mahua Sharab Seized: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोडरमा गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने वाराणसी-MEMU एक्सप्रेस से भारी मात्रा...

Jharkhand Naxal Surrender 2026: AK-47 से M-16 तक… आत्मसमर्पण के साथ...

Jharkhand Naxal Surrender 2026: झारखंड में नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। CPI (माओवादी) संगठन से जुड़े 24...