PNB ने आयोजित किया MSME आउटरीच प्रोग्राम, कई उद्यमियों के बीच किया ऋण वितरित

पटना: बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आउटरीच कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भारतीय रिज़र्व बैंक के महाप्रबंधक प्रभात कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान बैंक की तरफ से प्रदर्शनी लगा कर एमएसएमई को दी जाने वाले लोन की जानकारी दी जा रही थी साथ ही इस दौरान कई लोगों को लोन भी दिया गया।

बिहार में है 34 लाख MSME यूनिट

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है। एमएसएमई के माध्यम से युवाओ को रोजगार दी जा रही है। देश भर में आज के समय में एमएसएमई की 634 लाख यूनिट है जिसमें बिहार में 34 लाख यूनिट है। एमएसएमई में बिहार की हिस्सेदारी करीब 6 प्रतिशत के आसपास है लेकिन हमारी कोशिश है कि बिहार की भागीदारी कम से कम 10 प्रतिशत हो। बैंक की तरफ से यह एक बेहद खुबसूरत प्रयास है और मैं इसकी सराहना करता हूं।

Also Read : अगर Police को दी अवैध शराब कारोबार की सूचना तो…, मुजफ्फरपुर में…

PNB की यह पहल काबिलेतारीफ

इस दौरान रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के महाप्रबंधक प्रभात कुमार ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की यह बेहतर पहल है। एमएसएमई के लिए केंद्र सरकार ने कई तरह की मदद की घोषणा की है। पीएनबी के इस पहल का अनुसरण दूसरे बैंक को भी करना चाहिए और देश के युवाओं को रोजगार के लिए मदद करनी चाहिए। इस दौरान PNB के महाप्रबंधक सुधांशु शेखर दास ने कहा कि केंद्र सरकार की पहल को देखते हुए हमने एमएसएमई के लिए जागरूकता फ़ैलाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है। हम केंद्र सरकार की पहल को जमीन पर उतारना चाहते हैं और एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए छोटी कंपनियों को ऋण उपलब्ध करवा रहे हैं।

https://m.youtube.com/@22scopestate/videos   

शराब पीकर Bihar में घुसा ओडिशा का अधिकारी, पकड़ने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...