शराब पीकर Bihar में घुसा ओडिशा का अधिकारी, पकड़ने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

कैमूर: Bihar में शराबबंदी है और बिहार में शराब का कारोबार और सेवन दोनों ही गैरकानूनी है। शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू करवाने वाले भी कभी कभी शराबबंदी को सह देते हुए पकडे जाते हैं और जेल जाते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है Bihar के कैमूर में जहां अवैध शराब कारोबार करने और शराब पी कर पीने वाले को पकड़ने वाला एक सिपाही को जेल जाना पड़ गया। मामला कैमूर चेकपोस्ट का है जहां पुलिस ने महाकुंभ स्नान कर लौट रहे ओड़िसा के एक अधिकारी को शराब पीने के जुर्म में पकड लिया।

पकड़ने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार :

बताया जा रहा है कि कैमूर चेकपोस्ट पर तैनात मद्य निषेध विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी इसी दौरान तैनात कर्मियों ने एक कार को रुकवा कर जब जांच की तो उसमें शराब के नशे में ओडिशा के एक अधिकारी को पकड़ा। कार से शराब का खुला एक बोतल भी बरामद हुआ। वाहन जांच के दौरान मद्य निषेध विभाग के सिपाही कुणाल कुमार ने शराब की बोतल और शराब के नशे में अधिकारी को देख कर उन्हें पकड़ा और चेकपोस्ट से चार किलोमीटर दूर एक लाइन होटल पर ले जा कर उनसे 90 हजार रूपये कैश लिया और 10 हजार रूपये एक सीएसपी के खाते में भेजवा कर फिर छोड़ दिया।

ओडिशा में संयुक्त आयुक्त के पद पर पदस्थापित हैं अधिकारी – 

शराब बरामदगी के बाद छोड़ने के बाद ओडिशा के अधिकारी ने खुद ही उत्पाद अधीक्षक को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दे दी। उन्होंने बताया कि वह ओडिशा में संयुक्त आयुक्त के पद पर पदस्थापित हैं और दोस्तों के साथ महाकुंभ स्नान कर कार से लौट रहे थे। वाराणसी में जाम में गाड़ी फंसने के कारण उन्होंने शराब की एक बोतल खरीद ली और थोड़ी सी पी भी ली।

शराब पीने के बाद वह गाड़ी में ही सो गए और उन्हें पता ही नहीं चला कि कब Bihar में आ गए। कैमूर चेकपोस्ट पर सिपाही ने उनकी गाड़ी की जांच की और शराब बरामद होने के बाद एक लाख रूपये घूस लेकर उन्हें छोड़ दिया। अधिकारी की शिकायत के बाद उत्पाद अधीक्षक ने जब चेकपोस्ट पर पहुंच कर जांच की तो वहां गाड़ी के चक्के के नीचे से दस हजार 5 सौ रूपये बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई में जुट गई।

https://youtube.com/@22scopestate/videos

Bhagalpur में पीएम का आना सौभाग्य की बात, मंत्री नितिन नवीन ने कहा…

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...