बोकारो में शंकर रवानी हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो. चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फोर व्हीलर, एक बाइक समेत पांच मोबाइल फोन को भी जब्त किया है।

बोकारो में शंकर रवानी हत्याकांड का खुलासा

मालूम हो कि महुआर निवासी शंकर रवानी आधा दर्जन मामलों में आरोपी थे, जिन्हें पुलिस ने जिलाबदर कर दिया था। एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि शंकर रवानी की हत्या ऐशपौंड पर अपना अधिपत्य कायम रखने के लिए राजू दूबे ने कार्रवाई की थी, जिन्होंने बिहार से पेशेवर अपराधियों को हायर किया था। हत्याकांड के मुख्य षड्यंत्रकारी राजू दूबे, उनके सहयोगी अशोक सम्राट समेत रेकी कार्य से ताल्लुक रखने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू रखी गई है। एसपी ने बताया कि राजू दूबे तथा अशोक सम्राट के खिलाफ 4-4 मामले दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, सभी अपराधी चिन्हित किए जा चुके हैं।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

AJIO Beauty Launch: स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर के लिए AJIO Beauty...

AJIO Beauty Launch: रिलायंस रिटेल ने अपने फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, AJIO का विस्तार करते हुए 'AJIO Beauty' नाम से एक नया ब्यूटी डेस्टिनेशन लॉन्च किया...

Dhanbad Vikas Mahadharna: बारिश भी नहीं रोक सकी धनबाद की आवाज,...

Dhanbad Vikas Mahadharna: कोयले से समृद्ध इस इलाके के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर बुधवार को 'धनबाद विकास मंच' के बैनर तले रणधीर वर्मा...

Bhagalpur Snake Bite News: टीवी देखते-देखते सो गई बच्ची, सुबह हाथ...

Bhagalpur Snake Bite News: बांका ज़िले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतर गाँव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ 14 साल की आदित्य...