छपरा घटना के लेकर एक्शन में पुलिस, तत्काल प्रभाव से निलंबित हुए अंगरक्षक जितेंद्र सिंह

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। छपरा घटना को लेकर छपरा और पटना पुलिस काफी एक्शन में दिखाई दे रही है। पटना जिला बल के सिपाही जितेंद्र सिंह (5811) को छपरा घटना को लेकर तुरंत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि पूर्व सीएम देवी के साथ अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त थे। उनको अनाधिकृत रूप से सारण लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रोहिणी आचार्या के साथ जाने के लिए सारण एसपी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पटना एसएसपी सह डीआईजी राजीव कुमार मिश्रा ने कार्रवाई की है। सारण पुलिस की एसआईटी टीम ने आज 10 सर्कुलर रोड पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। अंगरक्षक के बारे में एसआईटी ने जानकारी ली थी।

यह भी पढ़े : छपरा हिंसा मामला : पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर, मौके पर FSL की टीम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

DEO कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों...

मोतिहारी : मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद...

मुख्यमंत्री ने कहा- अब 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों...

हाजीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जिला निबंधन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) में राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल...

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, भारी...

भागलपुर : भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और निर्माण के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव...