कपड़ा व्यवसाई से लूटपाट के 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी में बीते दिनों हथियार के बल पर कपड़ा व्यवसाई से लूटपाट का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार लुटेरों की पहचान राहुल कुमार, रघुवीर कुमार और राजू कुमार के रूप में की गई।

मामले में सदर डीएसपी 2 आशीष आनंद ने बताया कि बीते दिनों परिहार थाना क्षेत्र के डीमाही निवासी कपड़ा व्यवसाई मोहम्मद नाजिर हुसैन से अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। पुलिस ने छानबीन करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    ये लुटेरी Police है, रात में युवक से दारोगा ने छीन लिए थे रूपये और अब तीन सहयोगियों के साथ गये जेल

सीतामढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट

Pappu Yadav Attack on BJP: ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर बीजेपी पर...

Pappu Yadav Attack on BJP: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर भारतीय जनता पार्टी...

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा परिसर में विशेषाधिकार न्यायालय का शुभारंभ, शिकायतों...

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेषाधिकारों से जुड़े मामलों को देखने के लिए एक 'विशेषाधिकार न्यायालय' (Privilege...

Rohtas New DM Deepak Kumar Mishra: दीपक कुमार मिश्रा ने संभाली...

Rohtas New DM Deepak Kumar Mishra: रोहतास जिला को नया जिला मजिस्ट्रेट (DM) मिल गया है। 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी...