Police पर हमला का आरोपी गिरफ्तार, दोनों भाई हैं…

गया: मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। Police पर हमले से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक महिला समेत दो कुख्यात अपराधी शामिल हैं। वहीं, छापेमारी के दौरान दो भाइयों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने उन्हें भी धर दबोचा।

Police हमले की आरोपी महिला गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना कांड संख्या-233/20 के तहत पुलिस ने अलकारी देवी (40), पत्नी योगेंद्र मांझी, निवासी सादीपुर को गिरफ्तार किया। अलकारी देवी पर पुलिस पर हमला, लूट और शस्त्र अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज था। वह काफी समय से फरार चल रही थी।

हत्या के प्रयास का आरोपी भी हत्थे चढ़ा

इसी तरह, कांड संख्या-1147/24 में फरार रौशन कुमार, पिता यमुना यादव, निवासी बाराडीह को भी गिरफ्तार किया गया। उस पर हत्या की साजिश और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।

छापेमारी के दौरान Police पर हमला

कांड संख्या-821/24 में फरार सूरज कुमार की तलाश में जब Police उसके घर पहुंची, तो उसके भाइयों शुभम और शिवा कुमार ने पुलिस पर हमला कर दिया। शुभम नशे में था और दोनों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए पुलिस टीम के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कांड संख्या-293/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Police टीम को मिली बड़ी सफलता

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम शामिल थी, जिसमें पुअनि शशि भूषण प्रसाद, मो इमरान, अशोक कुमार, रविराज कुमार, पूजा कुमारी, मनोज यादव, दीपक कुमार, विपिन कुमार, विजय कुमार ठाकुर और जितेंद्र कुमार शामिल थे। पुलिस ने साफ किया कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar उर्जा विभाग कर रहा बेहतर काम, किसानों के साथ ही…

Gaya से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img