Himani Narwal murder case में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

डिजिटल डेस्क : Himani Narwal murder case में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा। हरियाणा में पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ता  Himani Narwal के murder case में 36 घंटे बाद पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है।

हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता Himani Narwal (हिमानी नरवाल) की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शख्स ही हत्याकांड के मुख्य आरोपी है। इसी ने Himani Narwal की हत्या उसी के घर में की थी।

उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी मृतका Himani Narwal का दोस्त था।

रोहतक में फ्लाईओवर किनारे मिली थी लाश

Himani Narwal का शव हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला में एक फ्लाईओवर के किनारे नीले रंग के सूटकेस में मिला था। पुलिस के मुताबिक, शव को सूटकेस में ठूंसा गया था। मृतका का चेहरा नीला पड़ा हुआ था और हाथों पर मेहंदी लगी हुई थी।

आशंका जताई जा रही है कि Himani Narwal का गला घोंटकर हत्या कर दी गई और फिर सुबूत मिटाने के लिए उसे यहां फेंका गया। मिली जानकारी के मुताबिक, हिमानी का जिस दिन मर्डर हुआ वह अपने दोस्तों के साथ थीं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बता दें Himani Narwal का शव 1 मार्च को रोहतक में एक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर मिला था। Himani Narwal को बेरहमी से कत्ल कर उनके शव को सूटकेस में ठूंसकर उसे एक फ्लाईओवर के पास फेंका गया था।

उसकी जानकारी सामने आने के बाद से ही हरियाणा की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि हिमानी के पिता ने पारिवारिक कारणों के चलते कई साल पहले सुसाइड कर लिया था। वहीं, उनके भाई की रंजिश के चलते मर्डर कर दिया गया था।

Himani Narwal की फाइल फोटो
Himani Narwal की फाइल फोटो

वकालत की पढ़ाई कर रही थी रोहतक निवासी Himani

कांग्रेस नेता Himani Narwal हरियाणा के रोहतक जिले के विजय नगर की रहने वाली थीं। Himani Narwal अपने छोटे भाई और मां के साथ विजय नगर में किराए के घर में रह रही थीं। हालांकि, उनका का भाई और मां बीच-बीच में नजफगढ़ चले जाते थे।

Himani Narwal वहीं से वकालत की पढ़ाई (second year student in law) कर रही थीं। Himani Narwal  पिछले 5 साल से लगातार कांग्रेस पार्टी में एक्टिव थीं। कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में वह राहुल गांधी के साथ हरियाणवी ड्रेस पहने नजर आई थीं।

वह तस्वीर भी इन दिनों सुर्खियों में है। वह कांग्रेस पार्टी में आने से पहले ही कॉलेज के दिनों से 2016 में एनएसयूआई में शामिल हो गई थीं। Himani Narwal चर्चा में तब आईं, जब राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में वह हरियाणवी पहनावे में साथ दिखी थीं।

Himani Narwal लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में सक्रिय रही थीं। Himani Narwal पार्टी की कोई भी गतिविधि एक्टिव कार्यकर्ता के रूप में सबसे आगे देखी गईं।

यहीं सूटकेस मिली थी मृत हिमानी
यहीं सूटकेस मिली थी मृत हिमानी

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा बोले- पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है कांग्रेस…

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक के हिमानी हत्याकांड को लेकर एसपी से बातचीत की। पूर्व सीएम हुड्डा के निर्देश पर विधायक भारत भूषण बत्रा और विधायक इंदु राज नरवाल हिमानी नरवाल के घर पहुंचे। हुड्डा ने फोन पर परिवार से बात करके उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि – ‘…पुलिस व सरकार पीड़ित परिवार के लिए जल्द न्याय सुनिश्चित करे। दोषी को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस हिमानी के परिवार संग खड़ी है।

राहुल गांधी के साथ की हिमानी की फाइल फोटो
राहुल गांधी के साथ की हिमानी की फाइल फोटो

…हरियाणा में बढ़ता अपराध, खासतौर पर महिलाओं के विरुद्ध वारदातें गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

…कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र नारायणगढ़ में भी एक बसपा नेता की हत्या हुई थी। इससे पहले बहादुरगढ़ में इनेलो नेता और हांसी में जजपा नेता की हत्या हो चुकी है। प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा विधायक फिरौती की वारदातों के शिकार हो चुके हैं।

…कानून व्यवस्था का इस कद्र दिवाला पिट चुका है कि खुद भाजपा नेता और पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। हिमानी हत्याकांड में पुलिस और सरकार को उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए ताकि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने की मानसिकता वाले तमाम लोगों को इससे कड़ा संदेश मिले।’

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img