गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम तल्हा उर्फ साहेब है. 29 मई की शाम को परिवार विवाद के लेकर तल्हा उफ साहेब ने हिन्दपीढ़ी थाना गोली चलाकर फरार हो गया था.  इस गोली बारी की घटना में इरफान बाल बाल बच गया था.

गोली चलने की आवाज से वहां भीड़ लगने लगी यह देखकर अभियुक्त तल्हा उर्फ शाहेब वहां से हिन्दपीढ़ी थाना की ओर भाग गया. 30 मई को अभियुक्त तल्हा उर्फ शाहेब देशी कट्टा लेकर बड़ा तालाब छठ घाट, दुर्गा मंदिर के पास घुम रहा है, जिसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को मिली.

इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया तथा अभियुक्त को उक्त स्थान से पकड़ लिया गया. पकड़े गये अभियुक्त की बदन तलाशी के कम में एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया, जिसे वहां सूची बनाकर जब्त किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसके बाद गिरफ्तार तल्हा उर्फ शाहेब से पूछताछ करने पर बताया कि इनके द्वारा छाता मस्जिद के पास मो० इरफान के उपर फायरिंग करने के बाद शिवाजी चौक, हिन्दपीढ़ी होते हुए बड़ा तालाब की ओर भाग गया. इसी क्रम में अभियुक्त ने एक हथियार बड़ा तालाब में फेंक दिये. जिसका बाद में बड़ा तालाब में काफी खोजबीन किया गया परन्तु बरामद नही हो पाया.

 

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...