बाढ़ : पंडारक थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू बायपास फोर लाइन टोल प्लाजा के समीप से दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह अभियान चलाकर गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार अपराधी अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर निवासी नगीना यादव के पुत्र पंकज यादव के रूप में की गई है।
छापेमारी के दौरान एक अपराधी भागने में कामयाब रहा – ASP आनंद कुमार
बाढ़ के एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि छापेमारी के दौरान एक अपराधी भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी भी गिरफ्तारी जल्द करने की बात कही है। बताया जाता है कि यह सभी अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे। लेकिन पुलिस की सक्रियता से अपराधियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : बख्तियारपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों की टक्कर, बुलेट सवार दो लोगों की मौके पर मौत…
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


