NALANDA में पुलिस ने हथियार के साथ दो को दबोचा

नालंदा: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर NALANDA पुलिस बदमाशों पर तेजी से शिकंजा कसने में जुटी है। इसके तहत गोखुलपुर और रहुई थाना पुलिस ने इलाके में कार्रवाई कर राइफल-कट्टा के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से एक देसी राइफल, दो देसी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें- GAYA में आयोजित इफ्तार में पहुंचे जीतनराम मांझी

गोखुलपुर थाना पुलिस ने शाहपुर में छापेमारी कर एक अपराधी को लोडेड रायफल, लोडेड पिस्तौल और गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी शंभू कुमार है। वहीं, रहुई थाना पुलिस ने ओरा मोड़ पर छापेमारी कर एक अपराधी को लोडेड देसी पिस्तौल और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश संजीव कुमार ओरा गांव निवासी है। छापेमारी दल में गोखुलपुर थानाध्यक्ष शिवम कुमार सुमन, देवेन्द्र पंडित और रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, शशि रंजन कुमार मिश्रा शामिल थे।

यह भी पढ़ें- JEHANABAD में सड़क पर छेड़खानी करते हुए एक लड़का गिरफ्तार

डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि दोनों बदमाशों पर संबंधित थाना में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया। चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

NALANDA से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NALANDA

NALANDA

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...