Delhi Car Blast पर सामने आया पीएम मोदी सहित इन नेताओं का ट्वीट, जानें क्या कहा

Delhi Car Blast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर) शाम 6:52 बजे एक धमाका हो गया. यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुई. मिली जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट एक कार में हुई. इस धमाके की चपेट में लगभग 10 लोगों की मृत्यु हो गई है. वहीं 11 लोग घायल हो गए हैं. ब्लास्ट के समय मौके पर मौजूद सभी गाड़ियां छतिग्रस्त हो गई है.

Delhi Car Blast: दिल्ली पुलिस कमिश्नर का सामने आया बयान

मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा ले रहे दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अभी तक हमें जांच में पता चला है कि 6:52 बजे एक स्लो गाड़ी आकार रेड लाइट पर रुकी जिसके बाद ये धमाका हुआ है. उसके अंदर मौजूद सभी लोग मारे गए.

इसके अलावा इस ब्लास्ट के कारण आसपास की गाड़ियों में भी क्षति हुई है. अभी मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस, एफएसएल (FSL), एनआईए (NIA) और एनएसजी (NSG) की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल विस्फोट के कारणों पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है.

Faridabad News: डॉक्टर के घर से मिला 300 किलो RDX और AK-47

Delhi Car Blast: लाल किले के पास मची अफरा तफरी

इस बीच मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए पूरी घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें इस घटना की सूचना मिली, उन्होंने फौरन सात दमकल गाड़ियां को मौके पर भेज दिया. डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक को इस घटना की जानकारी शाम 7:29 बजे हुई. उन्होंने बताया दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. फिलहाल पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...