Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

डीसी-एसपी ने उठाया झाड़ू: छठ घाट की सफाई में जुटे अधिकारी और स्थानीय लोग, दिया स्वच्छता का संदेश

Hazaribagh: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और घाटों की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और समाजसेवी संगठन मिलकर सफाई अभियान चला रहे हैं। बुधवार को इस अभियान में एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजलि अंजन ने स्वयं झाड़ू उठाकर छठ तालाब (पोखरा तालाब) परिसर की सफाई की।सुबह से ही उपायुक्त, एसपी, सीडीपीओ अमित आनंद, नगर निगम के अधिकारी, सफाई कर्मी और स्थानीय लोग मिलकर करीब दो घंटे तक तालाब परिसर की सफाई में...

JPSC JET 2025: अब पांच शहरों में होगी झारखंड पात्रता परीक्षा

JPSC JET 2025 अब रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद और देवघर में होगी। आवेदन 30 अक्टूबर तक, सहायक प्रोफेसर और PhD पात्रता तय होगी।JPSC JET 2025 रांची: झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य राज्य के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर और PhD के लिए पात्रता तय करना है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 तक है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के लिए प्राथमिकता के क्रम में तीन शहर चुनने होंगे। पहले इस परीक्षा को केवल रांची, जमशेदपुर...

Ranchi Deputy Mayor Election 2025: जनता से नहीं, पार्षदों से होगा चुनाव | Jharkhand Municipal Update

रांची डिप्टी मेयर चुनाव अब पार्षदों द्वारा होगा। झारखंड नगरपालिका अधिनियम में बदलाव से सीधा चुनाव नहीं, कोई आरक्षण लागू नहीं।Ranchi Deputy Mayor Election 2025 रांची: नगर निगम में डिप्टी मेयर के चुनाव का तरीका इस बार पूरी तरह बदल गया है। वर्ष 2018 में डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया गया था, जिसमें लोगों ने अपने वोट से डिप्टी मेयर चुना था। हालांकि, झारखंड सरकार ने हाल ही में झारखंड नगरपालिका अधिनियम में संशोधन करते हुए डिप्टी मेयर के लिए प्रत्यक्ष चुनाव के नियम को समाप्त कर दिया है। इस बदलाव के बाद आगामी नगर निकाय चुनाव...

सलमान खान के घर पर FIRING के आरोपियों के पिता को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

पश्चिम चंपारण: मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों व्यक्ति बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के मसही गांव के रहने वाले हैं। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी गुजरात से क्राइम ब्रांच ने की है। इधर मंगलवार सुबह बेतिया के गौनाहा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी विक्की के पिता साहेब साह, सागर का भाई राहुल कुमार को हिरासत में लिया है। दोनो होली के बाद घर से कमाने मुंबई गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से गांव के ही आशीष चौहान का नंबर मिला है। आशीष भी बाहर रहता है। पुलिस उसके भी पिता को हिरासत में ली है। तीनों को बेतिया पुलिस हिरासत में लेकर गौनाहा थाना में रखा गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है। यहां आने के बाद टीम हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करेगी। बेतिया पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

गुजरात में दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। इस दौरान पुलिस को कई जानकारियां मिली है और सबूत भी हाथ लगे हैं। मुंबई पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करेगी। दोनों अपराधियों का घर नेपाल सीमा से काफी करीब है। इनका कनेक्शन नेपाल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पुलिस पता कर रही है। पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने कहा कि दोनों की गिरफ्तारी हुई है। दोनों के विषय में मुंबई पुलिस ही ज्यादा जानकारी दे सकती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- PM के बिहार दौरा के बाद कांग्रेस ने पूछा ये दस सवाल

FIRING

FIRING
FIRING
FIRING

Highlights

Related Posts

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मधेपुरा की चार सीटों पर त्रिकोणीय...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मधेपुरा की चार सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला की संभावना, टक्कर में जेडीयू, राजद और वीआईपी मधेपुरा: जिले की चार विधानसभा...

बिहार चुनाव में महागठबंधन के अंदर मचे घमासान पर बीजेपी सांसद...

बिहार चुनाव में महागठबंधन के अंदर मचे घमासान पर बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बोला हमला पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के...

बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग पर सांसद पप्पू यादव ने कहा,...

बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग पर सांसद पप्पू यादव ने कहा, जनता चाहती है बिहार में बने महागठबंधन की सरकार पटना :  बिहार विधानसभा में...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel