सड़क किनारे मिली शव से इलाके में मची अफरा-तफरी, शव की पहचान में जुटी पुलिस

दरभंगा : बिशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ से रजवान चौक के बीच में पुल के नीचे अहले सुबह नवयुवक की शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना बिशनपुर थाना को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लिया.

लोगों ने की पुलिस गस्ती बढ़ाने की मांग

स्थानीय मुकुंद चौधरी ने कहा कि इससे पूर्व भी इस तरह की घटना इस क्षेत्र में घटित हो चुकी है. घटना कहीं और होता है और रात के अंधरे में प्रशासन को भ्रमित करने हेतु शव को इस क्षेत्र में फेंक दिया जाता है. जिसके कारण इस क्षेत्र में दहशत का माहौल बन जाता है. हमलोगों की मांग है कि इस क्षेत्र में पुलिस की गस्ती को बढ़ाया जाए.

पहचान के लिए शव को 72 घंटे रखा जाएगा सुरक्षित

सूचना मिलने के बाद अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे बिशनपुर थाना के एएसआई संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृश्य में देखने से लग रहा है कि कोई मार कर फेंक दिया है. उन्होंने कहा कि शव को 72 घंटा के लिए शिनाख्त के लिए रखा जाएगा. अगर इस दौरान कोई परिजन नहीं आते हैं तो सरकारी नियमानुसार शव का संस्कार किया जाएगा.

 

रिपोर्ट : रवि झा

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...