Advertisment

अधेड़ की शव मिलने से इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद : औरंगाबाद में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना एनएच-19 किनारे भेड़िया गांव के समीप की हैं, जहां ओवरब्रिज के उपर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। हालंकि यह हादसा हैं या हत्या इस बात की स्पष्टता नहीं हुई है। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी। सूचना के आलोक में पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया है अंतिम परीक्षण के उपरांत शव की शिनाख्त हेतू 72 घंटे के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मनीषा बेबी ने बताया कि सूत्रों से पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद शव की शिनाख्त नहीं होने पर सरकारी प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। वहीं मुफासिल थाना इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मृतक को देखने से लगता है कि यह साधु संत थे। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कुछ दिनों से भिक्षा मांग कर अपना जीवन यापन कर रहे थे और ओवरब्रिज के किनारे ही रात्रि में सोया करते थे। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि हत्या या मौत है।

यह भी पढ़े : पूर्व सांसद ने कहा- जल्द होगा लोगों का सपना साकार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...