Ranchi: गोंदा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि कांके डैम से युवक का शव मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर गोंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान में पुलिस जुट गई है।
Highlights
Ranchi: कांके डैम में मिला युवक का शव
बताया जा रहा है कि अज्ञात युवक का शव की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पहचान के लिए आसपास के थाने से भी संपर्क किया जा रहा है। वहीं पुलिस हत्या या आत्महत्या सहित कई बिंदु पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मामले में और सारी जानकारी मिलेगी।