Advertisment

चाईबासा : चक्रधरपुर के आरपीएस इंटर कॉलेज परिसर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

चाईबासा : चक्रधरपुर के आरपीएस इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर के आरपीएस इंटर कालेज परिसर में सुबह लोगों ने एक 35 से 40 वर्ष का व्यक्ति का शव सोए अवस्था में देखा। सूचना मिलने पर झामुमो नेता दिनेश जेना और वार्ड पार्षद प्रीति हॉरो घटना स्थल पहुंचे। दोनों ने देखा कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बाद झामुमो नेता दिनेश जेना ने चक्रधरपुर थाना में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना के पुलिस घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान करने में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि व्यक्ति को 1 दिन पहले कॉलेज के परिसर में एक पेड़ के नीचे देखा गया था। और दूसरा दिन उसका उसी पेड़ के समीप शव मिला। शव की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसपर भी संशय बना हुआ है।

Highlights

JPSC Exam Scam: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते से 8 घंटे पूछताछ,...

झारखंड भर्ती परीक्षा घोटाले में सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते से 8 घंटे पूछताछ की। ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को काम देने और...

Jharkhand Naxal Crackdown: एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 16...

झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता। एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली गिरफ्तार, 16 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण। पुलिस, सीआरपीएफ...

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के Deep Depression का असर,...

झारखंड में 29 जुलाई 2026 को मानसून पूरी तरह सक्रिय है। IMD ने 22 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी...