Advertisment

ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत, स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा

बेतिया : ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जने के दौरान हादसा हुआ। घटना नरकटियागंज-बेतिया रेल खंड के कोइरगावा रेलवे ढाला समीप की है। घटना की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंचे। मृत छात्रा की पहचान 15 वर्षीय उजला कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतिका उजाला कुमारी रेलवे ट्रैक के रास्ते स्कूल जा रही थी। उसी दरमियान एक रेलवे ट्रेक पर ट्रेन आ गई। उस ट्रैक पर ट्रेन को आता देख स्कूली छात्रा दूसरे रेलवे ट्रैक पर आ गई। तभी पीछे से आ रही कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही छात्रा की मौत हो गई।

यह भी देखें :

घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे ग्रामीण उसके क्षत-विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर गांव लेकर पहुंचे जहां गांव में चित्कार मच गई। वहीं शिकारपुर पुलिस गांव में पहुंच ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतिका की पहचान हरसरी गांव निवासी स्वर्गीय दुर्गा पांडे की पुत्री यला कुमारी के रूप में की गई है।

यह भी पढ़े : अवैध शराब का फल-फूल रहा है धंधा, भारी मात्रा में देशी शराब जब्त

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...