होटल में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

देवघर : देवघर नगर थाना क्षेत्र के एक होटल से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. घटना नगर थाना सिटी ड्रोलिया रोड स्थित भगवान होटल की है. रविवार की देर शाम एक युवक का शव बरामद किया गया है.

मृतक की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है. वे मूल रूप से बिहार के बांका जिला के नाननपुर गांव के बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार मृतक पंकज कुमार रविवार के दिन में ही बाइक से होटल पहुंचे थे और कुछ देर बाद उनसे मिलने एक महिला भी आई थी. इसी दौरान होटल के स्टाफ ने पंकज को बेहोश अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और पंकज को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है. होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. व्यक्ति की मौत कैसे हुई और किसके साथ होटल पहुंचा था इसकी जांच पुलिस कर रही है.

रिपोर्ट : कुलवंत

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...