पंसस पति का बार बाला के संग अश्लील डांस का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : अश्लील डांस का वीडियो वायरल – बिहार में 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी लागू है। जहां इसके सेवन व बिक्री पर अर्थदंड के साथ-साथ सजा का प्रावधान है। बावजूद सूबे में प्रतिबंधित शराब पीने-पिलाने और चोरी छुपे बिक्री के मामले नहीं रुक रहे हैं। जबकि विभिन्न स्थानों पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है ताकि शराब माफियाओं पर नकेल कसा जा सके और लोगों को शराब से दूर रखा जा सके। लेकिन इन तमाम प्रयासों को जनप्रतिनिधि ही नाकाम करते नजर आ रहे हैं।

इसी तरह का एक मामला समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। जहां मोरवा प्रखंड अन्तर्गत हरपुर भिंडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पति नवीन शाह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अमिताभ बच्चन पर बनाए गए गीत “नशा शराब में होती तो नाचती बोतल” गीत पर पंसस पति का बार बाला के संग अश्लील डांस का वीडियो तेजी से सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।

अश्लील डांस का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो के बारे में बताया जाता है कि हरपुर भिंडी पंचायत समिति सदस्य के पति विश्वकर्मा पूजा (17 सितंबर) के मौके पर अपने दरवाजे के पास ही नर्तकी के डांस का आयोजन करवाया था। वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी की शराबबंदी वाले बिहार में कानून की धज्जियाँ उड़ाने वाले जनप्रतिनिधि पति पर समस्तीपुर पुलिस क्या कुछ कारवाई करती है।

वायरल वीडियो के संबंध में जब ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें वायरल वीडियो नहीं मिली है और ना ही कहीं से कोई शिकायत आई है। वायरल वीडियो आने के बाद उसकी सत्यापन कराई जाएगी। सत्यापन के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

बार बालाओं के साथ मुखिया जी का स्टेज तोड़ डांस, देखें वीडियो

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...