Bokaro: नाले में शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Bokaro: हरला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह शव सेक्टर 9 बड़ा खटाल शिव मंदिर के पास कूलिंग पोंड से निकलने वाले नाले में पड़ा मिला। शव नग्न अवस्था में था और उसकी स्थिति को देखते हुए हत्या, आत्महत्या या कहीं और से लाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Bokaro: नाले में मिला शव

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने का प्रयास किया। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है और उसके गर्दन के ऊपरी हिस्से की खाल गायब है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गई है। ASI दिलीप दास ने जानकारी दी कि पुलिस अन्य थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगवा रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

Bokaro: मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन पड़ताल कर रही है। शव के पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या थी या कोई अन्य कारण था। फिलहाल, पुलिस कार्रवाई कर रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...