Advertisment

मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर:  सेंट्रल जेल में मंगलवार सुबह एक कैदी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के रमना निवासी साबिर अंसारी के रूप में हुई है, जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसने जेल के बाथरूम में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जेल प्रभारी आशीष कुमार सिन्हा के अनुसार, अन्य कैदियों ने साबिर को फांसी पर लटका देखा और तत्काल जेल प्रशासन को सूचित किया। उसे तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी साबिर के परिजनों को दे दी गई है। प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजन अब तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। शव मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रखा गया है।

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...