शराबबंदी वाले बिहार में नेपाल से भी लाई जाती है शराब, पुलिस ने…

सुपौल: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी जारी है। एक बार फिर सुपौल पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। मामले में सुपौल के एसपी सरथ आर एस ने बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने यह करवाई की है। किसनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप आने वाली है।

किसनपुर पुलिस ने पुलिस टीम के साथ सुखासन पंचायत सरकार भवन के समीप सघन रूप से वाहन चेकिंग प्रारंभ किया। वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति से आ रही एक स्कार्पियो का चालक पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उससे करीब 891 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- अगले 5 वर्षों में बिहार में दिखेगा उद्योग और रोजगार, संजय झा ने कहा ‘सिर्फ काम के…’

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

JSSC CGL और JPSC Exam Case: झारखंड हाईकोर्ट ने CGL परीक्षा...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL 2023 परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित रखा। JPSC परीक्षाओं पर सुनवाई जारी, अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत...

Ranchi Railway Station:रांची स्टेशन पर 12 अक्टूबर से शुरू होगा टिकट...

Ranchi Railway Station पर 12 अक्टूबर से दक्षिण छोर पर टिकट काउंटर शुरू करने की तैयारी है। जीएम अनिल कुमार जैन ने नवंबर तक...

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...