2 प्रेमी युवकों ने मिलकर प्रेमिका की कर दी हत्या, गर्भवती होने के बाद शादी का बनाया था दबाव

गया : गया में बीते 26 अप्रैल को एक लड़की की सिर कटी लाश मिली थी। इस घटना का केस दर्ज कर गया के फतेहपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। गया पुलिस ने हत्या की इस घटना के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपित उक्त लड़की से प्रेम करते थे, जब वह गर्भवती हुई, तो दोनों से शादी करने की बात कही। किंतु दोनों प्रेमियों ने मिलकर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है।

आपको बता दें कि फतेहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 18 वर्षीय लड़की से दो युवक प्रेम करते थे। इस बीच प्रेम-प्रसंग के बीच लड़की गर्भवती हो गई। लड़की गर्भवती हुई, तो उसने दोनों प्रेमियों से कहा कि दोनों शादी कर ली। लड़की के यह कहते ही दोनों प्रेमियों ने मिलकर तुरंत साजिश रची और फिर प्लानिंग के तहत लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी।

वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लड़की की हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक उस लड़की से प्रेम करते थे। इस बीच लड़की गर्भवती हुई थी और शादी का दबाब बनाया था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े : गया के जिला जज के कोर्ट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Hindi Diwas 2026: हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश,...

Hindi Diwas 2026, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

Jharkhand Treasury Scam: ट्रेजरी स्कैम को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,...

Jharkhand Treasury Scam, रांची: झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...