Commercial Advertisment

तीन नए आपराधिक कानून लागू, पुलिस अधिकारियों ने थाना में जनता से संवाद कर किया जागरूक

मुजफ्फरपुर : आज यानी एक जुलाई से समूचे देश भर में नए अपराधी कानून लागू हो गए हैं। इसके मद्देनजर मुजफ्फरपुर जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आम नागरिकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार, नगर थाना और कांटी थाना में आम जन के बीच संवाद कर तीन नए कानून के बारे में जानकारी दी।

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अब नागरिक घटनास्थल या उससे कहीं से भी फिर कर सकते हैं। त्वरित न्याय के लिए तय सीमा के अंदर न्याय दिलाने के लिए 45 धारा को जोड़ा गया है।आरोप तय होने के 90 दिनों के बाद घोषित अपराधियों की अनुपस्थिति में भी कानूनी कार्यवाही शुरू हो जाएगी। गिरफ्तारी तलाशी, जब्ती और जांच में पुलिस का जवाबदेही बढ़ाने के लिए 20 से अधिक धाराएं शामिल की गई है। महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराध से निपटने के लिए 37 धाराओं को शामिल किया गया है।

वहीं कांटी प्रखंड के सभापति दिलीप कुमार ने बताया कि यह तीन नए अपराधी कानून जनता के हित में है। वहीं हमारे न्यूज 22 स्कोप की टीम ने मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत कांटी थाना में तीन नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद थाना द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में आमजन से बातचीत की।

यह भी पढ़े : देश में आज से आएगा बड़ा बदलाव, नए कानून के बारे में जानिये…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...