विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला

पटना : विधानसभा चुनाव से पहले बिहार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने एक साथ 55 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बाबत आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, पटना ट्रैफिक डीएसपी के पद पर कार्यरत आलोक कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Goal 7 22Scope News

मनोज कुमार बने पटना के नए DSP

इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय में तैनात डीएसपी मनोज कुमार को गया का नया डीएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं सुधीर कुमार, जो पहले पटना पुलिस मुख्यालय में तैनात थे, अब पटना ट्रैफिक डीएसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। सूत्रों के अनुसार, यह तबादला कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और कार्यप्रणाली में सुधार लाने की मंशा से किया गया है।

यह भी देखें :

हाल में बढ़ी क्राइम रेट को कंट्रोल करने के नजर से भी तबादला

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। हाल के महीनों में राज्य में अपराध और यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में इन तबादलों को सरकार की तरफ से सक्रिय कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले मई में भी राज्य में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ था। जिसमें कई जिलों के डीएम और कमिश्नर सहित अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल थे।

638890572954014440 9660 page 0001 22Scope News

638890572954014440 9660 page 0002 22Scope News

638890572954014440 9660 page 0003 22Scope News

638890572954014440 9660 page 0004 22Scope News

638890572954014440 9660 page 0005 22Scope News

638890572954014440 9660 page 0006 22Scope News

638890572954014440 9660 page 0007 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार सचिवालय सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला, 2 IAS बने अपर सचिव

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...